ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

NEET की परीक्षा देने आईं लड़कियों के उतवा दिए अंडरगारमेंट्स, गुस्साएं परिजनों ने केस दर्ज कराया

NEET की परीक्षा देने आईं लड़कियों के उतवा दिए अंडरगारमेंट्स, गुस्साएं परिजनों ने केस दर्ज कराया

18-Jul-2022 05:07 PM

DESK: NEET की परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए ऐसी सख्ती बरती गयी जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल परीक्षा में सख्ती के नाम पर परीक्षा केंद्र पर छात्राओं के अंडरगारमेंट्स तक उतरवा दिए गये। जिसे लेकर अब एक नया विवाद सामने आ गया है। 


परीक्षा केंद्र पर छात्राओं के साथ हुए ऐसे रवैय्ये से गुस्साएं परिजनों ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि परीक्षा में चेकिंग के नाम पर सारी हदे पार की गयी। यह पूरा मामला केरल के कोल्लम का है जहां नीट की परीक्षा देने के लिए छात्राएं परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी जहां अंडरगारमेंट्स तक उतरवा दिए गये। हालांकि इस घटना से मोर्थम इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉरेमेशन टेक्नॉलोजी ने इनकार किया है। स्थानीय पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


इस तरह का दावा किया जा रहा है कि मेटल डिटेक्टर से चेकिंग के समय लड़कियों के अंडरगारमेंट में कुछ हुक जैसी चीज मिली थी। जिसके बाद 90 प्रतिशत लड़कियों के अंडरगारमेंट उतरवाकर एक स्टोर रूम में रखवा दिया गया। यह आईटी से जुड़ा मामला है। परीक्षा केंद्र पर आए छात्राओं  के परिजन इस घटना से काफी आक्रोशित हैं। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है और कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि गर्ल्स स्टूडेंट्स को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। किसी भी एग्जाम में ड्रेस कोड इनर वियर को हटाने का सुझाव नहीं देता है।