ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / NEET 2022 का रिजल्ट जारी, अंकित कुमार बने बिहार टॉपर

NEET 2022 का रिजल्ट जारी, अंकित कुमार बने बिहार टॉपर

08-Sep-2022 07:18 AM

DESK : नीट यूजी 2022 के रिजल्ट बुधवार को जारी कर दिए गए। इसमें राजस्थान की तनिष्का ने देशभर में टॉप किया है। वहीं, दूसरे नंबर पर दिल्ली के वत्स आशीष बतरा हैं। ऋषिकेश नागभूषण गंगुले को तीसरी रैंक और रुचा पावाशे को तीसरी रैंक मिली है। ये परीक्षा 720 मार्क्स का था, जिसमें 4 छात्रों ने 715 अंक प्राप्त किया है। वहीं, 9 स्टूडेंट्स को 710 मार्क्स मिले हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ये परिणाम घोषित किया है। 




बिहार टॉपर की बात करें तो इसमें अंकित कुमार का नाम सामने आया है, जिन्होंने 720 में 700 अंक लाकर बिहार टॉपर की उपाधि हासिल कर ली है। अंकित को 99.9943 पर्सेंटाइल मिले हैं। देशभर में वह 68वें स्थान पर हैं। इसके बाद बिहार के ही धर्मेंद्र को 686 मार्क्स मिले हैं, जिनकी रैंक 90 है। वहीं, पुष्पम सुमन को 685 मार्क्स प्राप्त हुए हैं।  इनकी ऑल इंडिया रैंक 104 है। इसके अलावा रॉनिट को 682, प्राची को 680 और विपुल को 685 मार्क्स हासिल हुए हैं। 




आपको बता दें, इस बार नीट की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ली गई है। बिहार के कुल 98668 स्टूडेंट्स इस बार नीट की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 55,709 छात्र पास हो गए।