बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Apr-2020 08:34 PM
PATNA : BJP के विधायक अनिल सिंह को कोटा आने-जाने का पास जारी करने वाले नवादा के SDO को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवादा के एसडीओ अनु कुमार को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया है. सरकार ने नवादा के डीएम को इस मामले की जांच का आदेश दिया था. डीएम की रिपोर्ट के आधार पर एसडीओ को सस्पेंड किया गया है.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आज देर शाम जारी आदेश में कहा गया है कि नवादा के जिलाधिकारी ने अपने पत्रांक 588 के द्वारा सूचित किया है कि विधायक अनिल कुमार ने विशेष परिस्थियों में अपनी बेटी को कोटा से लाने के लिए अंतर्राज्यीय पास निर्गत करने का आवेदन एसडीओ को दिया था. नवादा सदर के एसडीओ अनु कुमार ने विधायक के आवेदन की सही तरीके से जांच नहीं की और अंतर्राज्यीय पास निर्गत कर दिया.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक Bihar Epidemic Diseases Covid-19 REgulation 2020 के तहत कोरोना को महामारी घोषित किया जा चुका है. इसके कारण पूरे भारत में लॉकडाउन किया गया है. लॉकडाउन के दौरान अत्यंत विशेष परिस्थितियों में ही अंतर्राज्यीय पास निर्गत किया जा सकता है. सामान्य परिस्थितियों में पास निर्गत नहीं किया जा सकता है.
सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन का पालन कराना सभी सरकारी पदाधिकारियों का कर्तव्य है. लेकिन जिला पदाधिकारी नवादा की जांच में पाया गया कि एसडीओ ने अपने कर्तव्य का पालन नहीं किया. ऐसे में डीएम ने एसडीओ अनु कुमार के निलंबन की अनुशंसा की थी. जिलाधिकारी की अनुशंसा के आलोक में सरकार ने एसडीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित अवधि में उनकी पोस्टिंग गया के आयुक्त कार्यालय में कर दी गयी है.
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कोटा में फंसे अपने राज्य के बच्चों को वापस बुलाने का फैसला लिया था. उत्तर प्रदेश से बसें भेजकर कोटा से बच्चों को वापस बुलाया गया. लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका विरोध किया. उन्होंने कहा कि कोटा से बच्चों को वापस बुलाने से लॉकडाउन का कोई मतलब नहीं रह जायेगा. इसी बीच खबर आयी कि बीजेपी के विधायक अनिल सिंह अपनी बेटी को कोटा से बिहार ले आये. उन्हें आने जाने के लिए नवादा के एसडीओ ने पास निर्गत किया था. इसके बाद बड़ा सियासी बखेड़ा खड़ा हो गया था. आरजेडी समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने राज्य सरकार पर हमला बोल दिया था. फंसी नीतीश सरकार ने नवादा के एसडीओ को सस्पेंड कर दिया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...