पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
23-Aug-2020 08:43 PM
By SONU SHARAMA
NAWADA : जिले में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है. नदी में नहाने के दौरान यह हादसा हुआ है. बच्चों की मौ के बाद उनके घर में मातम छा गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. दो अलग-अलग घटनाओं में दोनों बच्चों की जान गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
पहली घटना नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुहिला गांव की है. जहां तलाब में तैराकी के दौरान डूबने से एक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि तीन लड़के स्थानीय तालाब में स्नान करने के लिए आए थे. तालाब के पश्चिम दिशा के तरफ से तैराकी करते हुए पूरब दिशा की ओर तीनों जा रहे थे. दो लड़के तैराकी करते हुए बाहर निकल गए, लेकिन तीसरा भूषण चौधरी का 14 वर्षीय पुत्र सूरज चौधरी डूब गया. जबतक ग्रामीणों के द्वारा उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
दूसरी घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के जफ़रा गांव से सामने आई है. जहां नदी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि जफरा निवासी पंकज सिंह का तीन वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार में घर के पास खेल रहा था. खेलते-खेलते बच्चा अचानक गायब हो गया. जिसके बाद परिजनों द्वारा बच्चे की खोज होने लगी. खोजबीन के दौरान बच्चा गांव के बगल में तिलैया नदी में बने पानी भरे गढ़े में गिरा मिला. बच्चे को पानी से निकालकर परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के सदर अस्पताल लाया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.