ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल

Home / news / अपहृत का कब्रिस्तान से बरामद हुआ नरकंकाल, 70 दिन पहले हुई थी किडनैपिंग

अपहृत का कब्रिस्तान से बरामद हुआ नरकंकाल, 70 दिन पहले हुई थी किडनैपिंग

26-Aug-2019 07:49 PM

By 14

NAWADA : नवादा जिले के कौआकोल पुलिस ने टिकोडीह कब्रिस्तान से एक नरकंकाल बरामद किया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि कंकाल 70 दिन पहले अगवा किए गए  राजेन्द्र यादव उर्फ राजो का है.अपराधियों ने राजेन्द्र यादव उर्फ राजो की हत्या 18 जून को ही गोली मारकर हत्या कर दी थी.इसका खुलासा सोमवार को घटना में शामिल एक अपराधी की निशानदेही पर हुआ. बता दें कि 18 जून को पहाड़पुर गांव स्थित जनवितरण दुकान में राशन खरीदने गए मननीयातरी गांव निवासी राजेन्द्र यादव उर्फ राजो का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया. घटना की लिखित सूचना पांच दिन बाद उनकी पत्नी सुनीता देवी द्वारा 23 जून को कौआकोल थाना में दी. एफआईआर में अपहरण कर हत्या की आशंका जताई गई. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु की. खोजबीन के लिए पुलिस ने कई अलग-अलग टीमों का गठन कर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. नरकंकाल मिलने की खबर फैलते ही इलाका में सनसनी फैल गई है.पुलिस ने गुप्त सूचना पर शनिवार को मननीयातरी गांव से ही सनोज यादव नामक एक युवक को  हिरासत में लिया जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है.