ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

अभी जेल में ही रहेंगे छोटे सरकार: मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Anant Singh: मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ा झटका, पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दुलारचंद हत्याकांड में जमानत याचिका खारिज की, जेल में ही रहेंगे।

Anant Singh
अनंत सिंह को झटका
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Anant Singh: मोकामा के बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह को जमानत देने से इनकार करते हुए उनका बेल रिजेक्ट कर दिया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का आरोप मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर लगा था। जिसके कारण वोटिंग से पहले पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। तब से वह जेल में बंद हैं।


गिरफ्तारी के कुछ समय बाद से ही वह अपनी जमानत के लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी। कोर्ट में दोनों पक्ष के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की। 


कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अनंत सिंह को बेल देने से इनकार कर दिया और उनकी याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट से बेल रिजेक्ट होना अनंत सिंह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता