ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

Patna Crime News: पटना में अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 4 शातिर अरेस्ट

Patna Crime News: पटना के राकृष्णानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया, लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार।

Patna Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: पटना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राकृष्णानगर थाना क्षेत्र के शिवनगर जकरियापुर में की गई, जहां एक निजी मकान को किराए पर लेकर ऑनलाइन ठगी की जा रही थी। आरोपी लॉटरी लगने का झांसा देकर लोगों से साइबर फ्रॉड करते थे।


पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर 2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवनगर जकरियापुर स्थित एक किराये के मकान से भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। सूचना मिलते ही राकृष्णानगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।


छापेमारी के दौरान ऑनलाइन ठगी में प्रयुक्त 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए और मौके से चार युवकों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिंटु कुमार (19 वर्ष), रोबिन इटिफ डिकोस्टर (39 वर्ष), मधुसूदन रेडी (25 वर्ष) और गोविंद राज के रूप में हुई है। इनमें से कुछ आरोपी अन्य राज्यों के निवासी हैं, जिससे इस गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क की पुष्टि हुई है।


पुलिस द्वारा जब्त मोबाइल फोन की व्हाट्सएप चैट और मैसेज की जांच में लाखों रुपये के संदिग्ध लेन-देन के साक्ष्य मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।


इस मामले में राकृष्णानगर थाना कांड संख्या 1091/25, दिनांक 16 दिसंबर 2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों पर सख्त नजर रखी जा रही है और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता