ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / नवजोत सिद्धू के बेटे करण की गंगा किनारे हुई सगाई, फोटो शेयर कर...

नवजोत सिद्धू के बेटे करण की गंगा किनारे हुई सगाई, फोटो शेयर कर दी खुशखबरी; जाने कौन है बहूरानी

27-Jun-2023 11:34 AM

By First Bihar

DESK: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू  के परिवार में जल्द ही शहनाई बजने वाली है. दरअसल उनके बेटे करण सिद्धू की सगाई हो गई है. इस बात की जानकारी खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया में फोटो शेयर कर के दी. सिद्धू ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि बेटे ने मां की इच्छा का सम्मान किया है और अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत का फैसला लिया है.


बता दें दोनों ने गंगा के किनारे सगाई की है. जिसकी कुछ तस्वीरे सिद्धू ने की शेयर की है. इन तस्वीरों में सिद्धू परिवार की होने वाली बहू इनायत रंधावा भी दिख रही हैं, जो पंजाब के ही पटियाला की रहने वाली हैं. नवजोत सिद्धू ने इनायत रंधावा को 'वुड बी डॉटर इन लॉ' बताते हुए लिखा कि बेटे ने अपनी प्यारी मां की ख्वाहिश को पूरा किया है. दुर्गा अष्टमी के पावन दिन पर मां गंगा की गोद में नई शुरुआत की है. हमारी होने वाली बहू इनायत रंधावा से परिचय. दोनों प्रॉमिस बैंड शेयर किए हैं. 


नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर कैंसर से पीड़ित हैं और फिलहाल इलाज करा रही हैं. परिवार ने फिलहाल ऐसा कुछ नहीं बताया है लेकिन  माना जा रहा है कि नवजोत कौर की बीमारी के चलते ही बेटे की सगाई की गई है और जल्दी ही शादी भी होगी. 


बता दें करण सिद्धू की होने वाली पत्नी इनायत रंधावा पटियाला की रहने वाली हैं. वह पटियाला के चर्चित नाम मनिंदर रंधावा की बेटी हैं. सेना में रहे मनिंदर रंधावा वर्तमान पंजाब डिफेंस सर्विस वेलफेयर डिपार्टमेंट में डिप्टी डायेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.