ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / नौकरी से हटाए गए बिहार के 79 टीचर्स, शिक्षा विभाग ने जारी किया...

नौकरी से हटाए गए बिहार के 79 टीचर्स, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

04-Feb-2023 07:24 PM

By First Bihar

PATNA: शिक्षा विभाग ने पश्चिम चंपारण के 79 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नौकरी से हटाए गए सभी 79 टिचर्स अनट्रेंड हैं। ऐसे में पश्चिमी चंपारण में साल 2006 या उससे पहले से विभिन्न स्कूलों में कार्यरत 148 शिक्षक-शिक्षिकाओं में से अब महज 48 की ही नौकरी सुरक्षित है। पटना हाई कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है।


दरअसल, पटना हाईकोर्ट ने 19 अक्तूबर 2022 को पश्चिमी चंपारण के मात्र 48 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ट्रेनिंग पूरी होने की तिथि को योगदान तिथि मानकर सेवा जारी रखने का आदेश दिया था। जिला शिक्षा कार्यालय के डीपीओ योगेश कुमार ने बताया कि उसी न्यायिक आदेश का अनुपालन शनिवार को किया गया है। जानकारी के मुताबिक, डीपीओ कार्यालय की कांसिलिंग में 48 शिक्षकों ने ही 19 अक्तूबर 22 तक ट्रेंड हो जाने का प्रमाण देकर अपनी नौकरी को बचाया है।


वहीं कांसिलिंग में नहीं पहुंचने वाले 19 शिक्षक और शिक्षिकाओं की बर्खास्तगी से पहले प्रमाण पत्र दिखाने का एक मौका दिया जाएगा। डीपीओ ने बताया कि उक्त न्यायिक आदेश के अनुपालन के लिए आयोजित विशेष काउंसेलिंग में नहीं पहुंचे 19 टिचर्स की बर्खास्तगी से पहले अपर मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में अपने प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिखाने का एक मौका मिलेगा। विभाग के इस आदेश के बाद जिलेभर में खलबली मच गयी है।