ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / नशेड़ियों ने महिला को मारी गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

नशेड़ियों ने महिला को मारी गोली, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

01-Jun-2022 09:34 AM

SUPAUL: बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां लगातार उड़ाई जा रही है। ताज़ा मामला सुपौल जिले का है, जहां मंगलवार की रात नशेड़ियों ने एक महिला की हत्या कर दी। इस घटना को रात 11 बजे अंजाम दिया गया। नशे में धुत्त बदमाशों ने जमकर फायरिंग की, जिसमें एक महिला की मौत हो गई।


घटना के बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उसने दम तोड़ दिया। ये घटना सदर थाना के ब्रह्मपुर वार्ड नंबर-3 की है। घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ मृतका के घर के पास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली एक महिला को लग गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। 


सूचना पाकर पुलिस सदर पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। हालांकि किसी भी अपराधी को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने जानकारी दी है घटना सदर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर की है। परिजनों का आरोप है कि नशेड़ियों ने महिला को गोली मारी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।