पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
20-Mar-2024 01:58 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली में बीजेपी के साथ डील फाइनल होने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पटना लौट आए हैं और अब वे जल्द ही क्षेत्र की जनता के बीच जाएंगे। कुशवाहा की नाराजगी की खबरों के बीच दिल्ली में बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े ने उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी और बीजेपी की तरफ से नया ऑफर देने के बाद कुशवाहा मान गए थे हालांकि उन्होंने कहा है कि नाराजगी की कोई बात ही नहीं थी।
दरअसल, एनडीए में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए सिर्फ एक सीट मिली है। सीटों के बंटवारे के बाद से कुशवाहा ने चुप्पी साध ली थी। माना जा रहा था कि सिर्फ एक सीट मिलने से कुशवाहा नाराज हैं। कुशवाहा की नाराजगी की खबर मीडिया में आने के बाद बिहार बीजेपी के प्रभारी विनोद तावड़े उनके आवास पहुंचे थे और डील पक्की कर दी। इस डील के मुताबिक बीजेपी ने बिहार में एमएलसी की एक सीट कुशवाहा को ऑफर की है।
पटना पहुंचने पर उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी सफाई दी है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नाराजगी जैसी बात दूर-दूर तक थी ही नहीं। मीडिया के लोग दिखा रहे थे कि नाराज हैं लेकिन कोई नाराजगी नहीं थी। एनडीए के साथ बात चल रही थी और हर पार्टी चाहती है कि अधिक से अधिक सीटें मिलें। बातचीत में जो चीजें तय हुई हैं अब तो पब्लिक डोमेन में है कि किस पार्टी का कितना शेयर तय हुआ है। सारी चीजें तय हो गई हैं, हम लोग बिहार में सभी चालीस सीटों पर कैसे जीतें इस संकल्प को पूरा करने के लिए जनता के बीच में जा रहे हैं।
इंडी गठबंधन की तरफ से उम्मीदवारों के चयन के लिए लालू प्रसाद को अधिकृत किए जाने पर कुशवाहा ने कहा है कि विपक्ष के लोगों को भी अच्छी तरह से पता है कि रिजल्ट क्या आने वाला है। उन लोगों को पता है कि नरेंद्र मोदी ही इस बार भी देख के प्रधानमंत्री बनेंगे। देश की जनता के साथ साथ बिहार की जनता ने भी सभी 40 की 40 सीटें एनडीए के खाते में देने का मन बना लिया है। महागठबंधन के लोग क्या करेंगे इसका कोई मतलब नहीं है।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुलह के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि हम तो पहले से कह रहे थे कि नीतीश कुमार गलत जगह चले गए हैं और अब जब गलत जगह से वापस लौट आएं हैं तो स्वभाविक रूप से यह खुशी की बात है। अब हम सबलोग एक साथ हैं और जनता के बीच जा रहे हैं। पिछले चुनावों से अधिक मार्जिन से इसबार सभी 40 सीटों पर एनडीए गठबंधन जीतेगा।