पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
23-Aug-2020 02:39 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बेनीपुर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने नगर परिषद के कार्यालय के मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचड़ा जमाकर, मरे हुए कुत्ते को गेट पर लटकाकर नगर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर उग्र प्रदर्शन किया.
दरअसल नगर परिषद के सफाई कर्मी 1 अगस्त से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे, उसके बाद 20 अगस्त को कार्यपालक अभियंता राजीव झा से इनलोगों की वार्ता सफल होने के बाद 21 अगस्त को वापस अपने काम पर लौट आने के बाद सफाई का काम शुरू कर दिया. लेकिन 24 घंटे में ही कार्यपालक अभियंता की ओर से एक पत्र जारी कर 20 अगस्त को हुए समझौते को रद्द कर दिया गया.
इसकी सूचना जैसे ही सफाई कर्मियों को मिली तो नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ उन्होंने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया और अधिकारियों के कार्यालय के मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचरा के साथ मृत कुत्ते को टांगकर प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए. वहीं इस मामले पर कार्यपालक अभियंता राजीव झा का कहना है कि वो बात करने का प्रयास कर रहे हैं अगर नहीं माने तो कार्यालय के सामने कचड़ा और गंदगी लगाने के विरुद्ध कारवाई की जाएगी.