ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

आनंद मोहन की रिहाई का मामला उठा सदन में, बेटे चेतन आनंद की मांग का JDU विधायक ने किया समर्थन

आनंद मोहन की रिहाई का मामला उठा सदन में, बेटे चेतन आनंद की मांग का JDU विधायक ने किया समर्थन

03-Dec-2021 12:48 PM

PATNA : शीतकालीन सत्र में बिहार विधानसभा के अंदर ध्यानाकर्षण सूचना के तौर पर ललित यादव और चेतन आनंद जेडीयू के डॉक्टर संजीव कुमार ने कई सदस्यों के साथ मिलकर बिहार के विभिन्न जिलों में 14 वर्ष से ज्यादा की सजा काट चुके कैदियों को परिहार परिषद के द्वारा समय पर निर्णय नहीं लेने का मामला सदन में ध्यानाकर्षण के माध्यम से उठाया. 


ध्यानाकर्षण की सूचना में इस बात का उल्लेख किया गया है कि 14 वर्ष से ज्यादा हो जाने के बाद भी काफी विलंब हो रहा है. इससे स्वाभाविक न्याय उन्हें नहीं मिल पा रही है. और ना ही बंदियों के परिजनों को इससे वह काफी आक्रोशित और निराशा में रहते हैं इसलिए लोक महत्व के इस विषय पर सदन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया.


चेतन आनंद ने आंनद मोहन के रिहाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राजनीतिक पूर्वग्रह की वजह से आनंद मोहन की फाइल आगे नही बढ़ाई गई. जिससे उनका परिहार परिसद की बैठक में  नही भेजी जाती. आनंदमोहन जी का सवाल नही उठाना यह सरकार पूर्वग्रह से ग्रसित है. पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के मामला उठा सदन में सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के कई फैसले एवं निर्देशो का उदहारण दिया गया. 


बता दें राज्य भर के विभिन्न काराओं में बड़ी संख्या में उम्र कैद की सजा प्राप्त कैदी 14 वर्ष की अपनी निर्धारित सजा पूरी करने के बाद भी राज्य परिहार परिषद् द्वारा समय पर निर्णय नहीं लेने के कारण जेलों में बेवजह निरूद्ध हैं.