NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
03-Oct-2019 10:56 AM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा में इन दिनों वायरल वीडियो का सिलसिला जारी है. ताजा मामला बिहार शरीफ के लहेरी थाना इलाके की है. जहां समाज के ठेकेदारों ने नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया और मंदिर में ले जाकर दोनों की जबरन शादी करा दी. इतना ही नहीं लड़की के लाख मना करने के बाद भी लोगों ने शादी का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया.
वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि डरी लड़की वहां मौजूद लोगों से शादी नहीं कराने की बात कह रही है. इसके बाद भी वीडियो में दिख रहा एक शख्स जबर्दस्ती लड़के को लड़की के मांग में सिंदूर भरने को कहता है. शादी का वीडियो भी लोग मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहे होते हैं. नाबालिग बार-बार कह रही है कि वीडियो मत बनाइए वायरल हो जाएगा इसके बाद भी वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना उसे वायरल कर दिया.
वीडियो में जबरन शादी करा रहा है शख्स इलाके में दबंग माना जाता है, जिसके कारण वहां मौजूद कोई लोग उसका विरोध नहीं कर सके. हाल ही में वह शख्स हत्या के मामले में जेल से छूटकर आया है.
इधर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस में पहुंचा, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अब देखना यह है कि नालंदा पुलिस इस मामले में कार्यवाई कब करती है.