ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मां की भूख मिटाने के लिए बेटे ने की चोरी, जज साहब ने...

मां की भूख मिटाने के लिए बेटे ने की चोरी, जज साहब ने जेल भेजने के बजाए घर भिजवाया राशन

18-Apr-2020 03:24 PM

NALNDA: लॉकडाउन में मां की भूख से परेशान एक नाबालिग बच्चे ने अनाज की चोरी कर ली. चोरी के आरोप में पुलिस ने बच्चे को गिरफ्तार किया और उससे कोर्ट में पेश किया. पेशी के दौरान बच्चे ने जज साहब से बताया कि घर में खाने का अनाज नहीं था और मां भूख से तड़प रही थी. जिसके कारण उसने चोरी किया है. जिसके बाद जज साहब ने उस सजा देने के बदले पुलिस को उसके घर पर राशन भेजने का आदेश दिया. यह मामला नालंदा जिले के बिहारशरीफ का है. 

पुलिस ने किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायिक दंडाधिकारी मानवेंद्र मिश्र के कोर्ट में पेश किया था. जज साहब ने बच्चे को रिहा कर दिया. इस दौरान आदेश दिया कि इस बच्चे को अनाज, कपड़े के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए. जिसके बाद पुलिसकर्मी बच्चे को खुद कोर्ट से लेकर उसके घर पहुंचाए और राशन भी पहुंचाया. साथ ही प्रत्येक चार माह पर किशोर से संबंधित प्रगति रिपोर्ट किशोर न्याय परिषद को सौपने को कहा है. 

मां विक्षिप्त और पिता की हो चुकी है मौत

बच्चे के पिता कई साल पहले ही मौत हो चुकी है. उसकी मां विक्षिप्त है. उसका छोटा भाई है, लेकिन घर में कमाने वाला कोई नहीं है. झोपड़ी में परिवार रहता है. यहां तक मां दैनिक क्रिया-क्रम के लिए भी वह अपने बेटे पर निर्भर है. जज साहब ने इसको लेकर इस्लामपुर बीडीओ को लेटर लिखकर आदेश दिया कि बच्चे को सरकारी योजनाओं का लाभ तुरंत दिया जाए. उसको राशन, इंदिरा आवास, उसकी मां को विधवा पेंशन और बच्चे को पढ़ाने की व्यवस्था करें. इसके साथ ही उसका बैंक में खाता खुलावाया जाए. राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र समेत जरूरत के कागजात बनावाया जाए.