ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / अपराधियों ने किसान की हत्या, घर से बुलाकर मारी गोली

अपराधियों ने किसान की हत्या, घर से बुलाकर मारी गोली

09-Aug-2020 10:07 AM

By PANKAJ RAJ

NALNDA: अपराधियों ने किसान की गोलीमार कर हत्या कर दी. यह घटना इसलामपुर थाना के धनपत बिगहा गांव के पास की है. घर से बुलाकर बदमाशों ने तीन गोलियां मार युवक को मौत की नींद सुला दिया. सुबह सुबह ग्रामीण खंधा की ओर गए तो सड़क किनारे पड़े युवक की लाश पर उनकी नजर गई. जिसके बाद हत्या का खुलासा हुआ. शव के पास में मृतक की बाइक भी मिली.

मृतक का नाम लाला यादव है. किसान की हत्या से गांव में सनसनी फैल गई. सूचना पाकर आई पुलिस हत्याकांड की जांच में जुट गई. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. ग्रामीणों में चर्चा है पुरानी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया है. 

घटना के संबंध में पिता ने बताया कि दिन में कुछ लोग उनके बेटे को बुलाकर अपने साथ ले गए. इसके बाद धर्मेद्र देर रात तक नहीं लौटा. परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे. सुबह में ग्रामीणों से खंधा में सड़क किनारे एक लाश मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर रिश्तेदारों ने शव की पहचान की. समीप में मृतक की बाइक भी गिरी थी. तीन गोलियां मारकर युवक की हत्या की गई. परिजनों को हत्या का कारण समझ नहीं आ रहा है. ग्रामीण पुरानी रंजिश में वारदात की चर्चा कर रहे हैं.