मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
18-Apr-2020 09:40 AM
ARA: नालंदा के कोरोना पॉजिटिव युवक के साथ फ्लाइट में यात्रा करने वाला यात्री लापता है. यही नहीं उसका जो पता था वह भी फर्जी निकला है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टेंशन और बढ़ गई है.
भोजपुर के चार यात्री आए थे साथ
नालंदा के जो युवक पॉजिटिव निकला वह 22 मार्च को दिल्ली से पटना आया था. इसमें भोजपुर जिले के चार यात्री थे. तीन यात्रियों का तो प्रशासनिक जांच के बाद सत्यापन कर लिया गया, लेकिन चौथे यात्री का नाम-पता फर्जी निकला. उस फ्लाइट में 69 यात्री सवार थे.
आखिर कौन था चौथा, क्यों पता बताया फर्जी
अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जिस चौथे शख्स ने फ्लाइट से यात्रा की वह कौन था. आखिर उसने क्यों अपना पता गलत बताया. इसके पीछे का उसका मकसद क्या था. क्या वह कोई संदिग्ध व्यक्ति था. जो गलत इरादे से यात्रा किया था. इन सभी सवालों का जवाब पुलिस के जांच के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल राहत की बात है कि जो बाकी तीन यात्री थे उनका रिपोर्ट निगेटिव आया है. जो उसने पता यात्रा के दौरान कागजात दिए थे उसमें जगदीशपुर इलाका दर्ज है. वही, एसपी सुशील कुमार ने बताया कि विमान यात्रियों की सूची का सत्यापन कराया गया, लेकिनं एक यात्री का पता गलत पाया गया. इस बारे में रिपोर्ट भेज दी गई है.