बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Apr-2020 12:12 PM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा में अब कोरोना का खौफ लोगों को सताने लगा है। एक ही दिन में बिहारशरीफ से 16 पॉजिटिव केस सामने आने के बाद प्रशासन सकते में हैं। पूरे बिहारशरीफ को सील किया जा रहा है। शहर के तमाम रास्तों पर सीलिंग का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है।
जिले को सील कर दिया गया है।बिहार शरीफ के 17 नंबर तालाबपर ,देवी सराय चौक, कारगिल बस स्टैंड, बिहार शरीफ रेलवे गुमटी , बबुरबन्ना समेत अन्य जगहों पर बांस बल्ले से बारकेटिंग कर सीलिंग की जा रही है । इधर सभी मोहल्ले में निगम कर्मियों द्वारा सेनेटाइजर का काम किया जा रहा है। हालांकि सड़क पूरी तरह खाली तो नहीं दिखे लेकिन आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर कम लोग नजर आ रहे हैं । चौक चौराहों पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है।
बता दें कि बिहारशरीफ से मिले संक्रमितों में 16 लोग सदर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के संपर्क में आए थे जिन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। वहीं दुबई से आए युवक ने कई जानकारी छिपाने की कोशिश की है। जब वह 22 मार्च को दिल्ली से पटना आया था तो ससुराल में खुद को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन क्यों नहीं किया। और जब वह मात्र 10 दिन ही ससुराल में रहा तो बिहारशरीफ कब लौटा। अगर आया तो आते ही सदर अस्पताल क्यों नहीं गया। 11 अप्रैल तक का इंतज़ार क्यों किया। लॉकडाउन में पटना से बिहारशरीफ कैसे आया। क्या रास्ते में किसी ने नहीं टोका, क्या सीमा पर पुलिस लापरवाह थी। ऐसे कई सवालों का जवाब प्रशासन को ढूंढना पड़ेगा।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...