ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / बिहार में एक अधिकारी को हुआ कोरोना, संपर्क में आने वाले लोगों के...

बिहार में एक अधिकारी को हुआ कोरोना, संपर्क में आने वाले लोगों के बीच हड़कंप

13-May-2020 11:30 AM

NALNDA:  अब बिहार में भी अधिकारी कोरोना संक्रमण के चपेट में आने लगे हैं. ताजा मामला नालंदा से हैं. यहां पर एक प्रशासनिक अधिकारी को कोरोना हो गया है. फिलहाल इस अधिकारी को पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. 

कई जगहों पर घूमे

ड्यूटी के दौरान यह अधिकारी कई जगहों पर घूमे और दौरा किया. इस दौरान वह कई क्वॉरेंटाइन सेंटर पर भी गए. जिससे बताया जा रहा है कि अधिकारी के कारण कोरोना का चेन कही लंबा न हो जाए. उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है. कई लोगों का सैंपल भी लिया गया है. 


कई स्टाफ भी आए संपर्क में

बड़े अधिकारी के साथ काम करने वाले कई स्टाफ भी संपर्क में आए हैं. इन स्टाफ का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया है. इनके संपर्क में आने वाले कई अन्य अधिकारियों के बीच भी हड़कंप मचा हुआ है. यही हाल उनके ऑफिस और घर पर काम करने वाले स्टाफ के बीच है. सभी डरे हुए है. फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में और अधिक जानकारी ले रही है. बता दें कि इससे पहले नालंदा के ही एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव निकले थे. वह जिले के कई अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए थे. जिसके कारण सभी अधिकारियों ने कोरोना का जांच कराया था, लेकिन सभी निगेटिव निकले थे. नालंदा में कोरोना मरीजों की संख्या 63 है. जिसमें से 36 मरीज ठीक हो गए है. नालंदा में एक मरीज के कारण ही यहां पर कई लोग कोरोना पॉजिटिव निकले.