Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
04-Oct-2024 03:37 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से पटना जा रही बस हादसे का शिकार हो गयी। इस घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें PMCH रेफर किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।
बिहार के नालंदा में एक बस हादसे का शिकार हो गयी। जानकारी के मुताबिक बस पर सवार लोग शव के दाह संस्कार के लिए पटना जिले के फतुहा श्मशान घाट जा रहे थे। इस हादसे में कई लोग घायल हो गये. घायलों में 4 लोगों को गंभीर हालत में PMCH में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बस नालंदा जिले के चिकसौरा थाना क्षेत्र के आमात गांव से पटना के फतुहा श्मशान घाट जा रही थी। तभी डियावा-वेरथू रोड के नेशरा गांव के पास एक दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में बस बिजली के खंबे से टकराकर पलट गयी।
बताया जा रहा है कि बस में करीब लोग 40 लोग सवार थे. हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गयी। जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस और टेंपो से लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल आमात गांव के अरुण यादव, फौदारी यादव, रामदेव यादव और नौलेश यादव को PMCH में भर्ती कराया गया है।
उधर घटना की जानकारी देते हुए करायपरसुराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बस पलटने से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं 12 से अधिक लोगों को मामूली चोट आई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है जबकि बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आमात गांव के गोंदी देवी के दाह संस्कार के लिए लोग फतुहा जा रहे थे। इस दौरान ऑटो को पास देने के कारण बस बेकाबू होकर पलट गयी। हादसे में घायल 4 लोगों को PMCH भेजा गया है। बस ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।