सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर
10-May-2023 07:38 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: चार पैसे कमाने के चक्कर में अपना देश छोड़कर विदेश जाने वाले लोगों की जान कभी-कभी सांसत में पड़ जाती है। कुछ इसी तरह का वाक्या बिहार, यूपी और झारखंड के लोगों के साथ हुआ है। एक कंपनी में काम करने नाइजीरिया गए करीब 150 लोग वहां बूरी तरह से फंस गए हैं। पीड़ित लोगों ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वतन वापसी की गुहार लगाई है। 150 लोगों में से 11 बिहार के गोपालगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
नाइजीरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथ जोड़कर बैठे हैं और हाथ जोड़कर वतन वापसी की गुहार लगाते दिख रहे हैं। नाइजीरिया में फंसे लोगों में बिहार, यूपी और झारखंड के 150 लोग शामिल हैं, इनमें से 11 लोग गोपालगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके परिजनों ने गोपालगंज के सांसद और डीएम से मिलकर फंसे हुए लोगों को वतन वापसी की गुहार लगाई है।
नाइजीरिया में गोपालगंज के फंसे हुए लोगों में सदर प्रखंड के जागीरी टोला निवासी भेष नारायण सिंह, संतोष कुमार, राम विलास साह, इदरीश अंसारी, दीपक राय, उपेंद्र प्रसाद, कन्हैया शर्मा, गुप्ता कालीलाल, तारकेश्वर राय, छोटेलाल चौधरी, मजीद अली समेत अन्य शामिल हैं। फंसे हुए लोगों का आरोप है कि कंपनी ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया है और पिछले 9 महीने से उन्हें वेतन भी नही दिया जा रहा है। ऐसे में अब वे किसी भी तरह अपने घर लौटना चाह रहे हैं।