Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
09-Oct-2021 07:57 PM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR: मुज़फ़्फ़रपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्नान करने के दौरान बूढ़ी गंडक में 5 बच्चे डूब गए। बच्चों की आवाज सुनकर स्थानीय नाविक बचाने के लिए नदी में कूद गये। काफी मशक्कत के बाद 3 बच्चों को किसी तरह नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन दो बच्चे गहरे पानी में चले गए। दोनों की खोजबीन लगातार की जा रही है लेकिन अब तक लापता दोनों का बच्चों का पता नहीं चल पाया है।
घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बड़ा जगन्नाथ पंचायत के भगवतीपुर की है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। लापता बच्चों की पहचान उमेश राय के 12 वर्षीय बेटे प्रशांत कुमार और श्रीनाथ राय के 12 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम दस की संख्या में बच्चे बूढ़ी गंडक नदी के किनारे खेल रहे थे लेकिन तभी खेलते के दौरान छह बच्चे नदी में नहाने चले गये।
नहाने के दौरान सभी पांच बच्चे गहरे पानी में डूब गये। तभी नदी के किनारे खड़े बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज को सुनकर स्थानीय नाविकों को माजरा समझते देऱ नहीं लगी। नाविकों ने नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी। सभी बच्चों को खोजने लगे। काफी मशक्कत के बाद नाविकों ने तीन बच्चों को पानी से बाहर निकाला जबकि दो अब भी लापता हैं। जिसकी खोजबीन की जा रही है। घटना के मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही एनडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर और नाविक बच्चों की तलाश में जुटे हुए है।