ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar News: बिहार के इन 19 बस अड्डों में शुरू होगी ‘जीविका दीदी की रसोई’, यात्रियों को मिलेगा साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन

Bihar News: बिहार के 19 प्रमुख बस डिपो में ‘जीविका दीदी की रसोई’ शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों, चालकों और कर्मियों को साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने 19 प्रमुख बस डिपो में ‘जीविका दीदी की रसोई’ की सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य यात्रियों, बस चालकों और कर्मियों को साफ-सुथरा, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।


परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने हाल ही में बस डिपो का निरीक्षण किया और वहां खाने-पीने की खराब व्यवस्था देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लंबी यात्रा के दौरान भोजन की उचित सुविधा न होने से यात्रियों और चालकों को परेशानी होती है। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि डिपो में जल्द ‘जीविका दीदी की रसोई’ खोली जाए।


अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में यह सुविधा बांकीपुर, आरा, बिहारशरीफ, फुलवारीशरीफ, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी, छपरा, सीवान, दरभंगा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, नवादा, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, पूर्णिया और सहरसा के बस डिपो में लागू की जाएगी। बाद में इसे और अन्य डिपो तक बढ़ाया जाएगा।


‘दीदी की रसोई’ पहले से ही अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य स्थानों पर सफलतापूर्वक चल रही है, जहां कम कीमत में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है। अब यह सुविधा बस डिपो तक भी पहुंचेगी। इस पहल से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बस चालकों का कल्याण होगा और महिलाओं के स्वरोजगार व स्वावलंबन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता