ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Bhumi: बिहार के इस जिले में बुलडोजर एक्शन की तैयारी, 200 से अधिक लोगों को मिला नोटिस

Bihar Bhumi: गोपालगंज के थावे प्रखंड में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ अंचल प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। थावे बाजार और जंगल क्षेत्र में 236 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया है।

Bihar Bhumi
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Bhumi: गोपालगंज जिले के थावे प्रखंड में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे के खिलाफ अंचल प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अंचलाधिकारी कुमारी रूपम शर्मा के निर्देश पर थावे बाजार और थावे जंगल क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर कुल 236 लोगों को प्रथम नोटिस जारी किया गया है।


अंचलाधिकारी ने बताया कि थावे बाजार स्थित सरकारी भूमि खाता संख्या 128 एवं खेसरा संख्या 322 की कुल 4 एकड़ 26 डिसमिल जमीन पर 114 लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है। इस भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सभी संबंधित अतिक्रमणकारियों को प्रथम नोटिस भेजा गया है।


वहीं, थावे जंगल क्षेत्र में खाता संख्या 3, खेसरा संख्या 31 की कुल 31.20 डिसमिल भूमि यूको पार्क के लिए वन विभाग को आवंटित है। इसके अतिरिक्त जंगल के आसपास स्थित 4.01 एकड़ सरकारी भूमि पर 122 लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भी सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है।


अंचलाधिकारी कुमारी रूपम शर्मा ने स्पष्ट किया कि सभी अतिक्रमित भूमि की विधिवत नापी कराई जा चुकी है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जल्द ही कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता