ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: बिहार की इस नदी पर करोड़ों की लागत से बनेगा नया पुल, इन जिलों के लोगों का आसान हो जाएगा सफर

Bihar News: मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत रामपुर प्रखंड के सबारगढ़ में दुर्गावती नदी पर 7.72 करोड़ की लागत से पुल बनेगा, जिससे कैमूर और रोहतास जिले सीधे जुड़ेंगे।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत सबारगढ़ गांव में दुर्गावती नदी पर नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इस पुल के निर्माण से कैमूर और रोहतास जिले सीधे तौर पर जुड़ जाएंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।


दुर्गावती नदी के किनारे निर्माण स्थल पर संवेदक द्वारा करीब 12 दिन पहले प्राक्कलन बोर्ड लगाया गया है, जिसके बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। प्राक्कलन बोर्ड के अनुसार पुल का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कराया जाएगा। पुल की कुल लंबाई 111.6 मीटर होगी, जबकि पहुंच पथ की लंबाई 280 मीटर निर्धारित की गई है। इस परियोजना पर कुल 7 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत आएगी।


बोर्ड के मुताबिक पुल निर्माण कार्य 23 सितंबर 2025 से शुरू होना था, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। हालांकि, बोर्ड लगने के बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा नदी के दोनों किनारों पर मिट्टी की जांच कराई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी जांच के बाद अभी तक कोई ठोस काम शुरू नहीं हुआ है, जबकि उन्हें बताया गया था कि रिपोर्ट आने के बाद जनवरी माह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्गावती नदी कैमूर और रोहतास जिलों को अलग करती है। वर्तमान में दोनों जिलों के बीच आवागमन के लिए दुर्गावती नदी पर जिला परिषद मद से करीब तीन-चार साल पहले एक छलका पुल बनाया गया था, जो अब जर्जर हालत में है और कभी भी टूट सकता है। 


यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो यह लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि नए पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा, जिससे कैमूर और रोहतास के बीच सुरक्षित और सुगम आवागमन संभव हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता