ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार में जाली नोट से भैंस की खरीदारी, मधुबनी के लखनौर थाने में FIR दर्ज

79 हजार में भैंस का सौदा तय हुआ था, मवेशी खरीदने वाले ने 70 हजार कैश दिया और 9 हजार बाद में देने की बात कह वहां से निकल गया। जब नोटों को चेक किया गया तब सारा नोट जाली निकला।

bihar
जाली नोट से भैंस की खरीदारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार के मधुबनी जिले से जाली नोट से भैंस खरीदने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह घटना लखनौर थाना क्षेत्र के गुणाकरपुर गांव की है, जहां एक व्यक्ति ने जाली नोट देकर भैंस खरीद ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


लखनौर थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार महतो की पत्नी अमेरिका देवी ने बताया कि 21 दिसंबर 2025 की शाम दरभंगा जिले के राजा खरवार गांव निवासी जूड़ी यादव का पुत्र बबलू यादव उनके घर पहुंचा और भैंस खरीदने की इच्छा जताई। शुरुआत में अमेरिका देवी ने भैंस बेचने से इनकार कर दिया, लेकिन आरोपी ने लगातार उन्हें लुभाने की कोशिश की।


आखिरकार 79 हजार रुपये में भैंस का सौदा तय हुआ। आरोप है कि बबलू यादव ने मौके पर 70 हजार रुपये नकद दिए और शेष 9 हजार रुपये बाद में देने की बात कही। लेकिन जब अमेरिका देवी ने बाद में मिले पैसों की जांच की, तो पता चला कि सभी नोट जाली थे। यह देख पीड़िता के होश उड़ गए।


पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर लखनौर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि मामला गंभीर है और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

टैग्स