ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / नगर निकाय चुनाव का एलान के बाद बिहार में सियासी गहमागहमी शुरू, बोले...

नगर निकाय चुनाव का एलान के बाद बिहार में सियासी गहमागहमी शुरू, बोले सम्राट - अतिपिछड़ों के साथ बड़ा धोखा, हम ने कहा - नहीं रुकेगा चुनाव

01-Dec-2022 01:53 PM

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के तारीखों कि घोषणा कर दी गई है। जिसके बाद इस चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों और नगर निकाय के अधीन आने वाले जनता में खुशियों कि लहर है। तो वही, दूसरी तरफ इस एलान के बाद अब बिहार कि राजनीति में इस ठंड के मौसम में भी गर्माहट आ गई है। इसी कड़ी में अब बिहार विधान परिषद् के नेता विरोधी दल सम्राट चौधरी  ने बयान देते हुए नीतीश कुमार बड़ा आरोप लगाया है। सम्राट ने कहा है कि, नीतीश कुमार  ने अतिपिछड़ों के साथ बड़ा धोखा किया है।


बिहार विधान परिषद् के नेता विपक्ष ने कहा कि, नीतीश कुमार अतिपिछड़ों के साथ मजाक करने का काम कर रहे हैं। यदि रिपोर्ट आने के बाद कमीशन बना था, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ़ तौर पर कहा था कि डेडिकेटेड कमीशन बनाना है। लेकिन, नीतीश कुमार ने इस मामले में ईबीसी कमीशन बनाया,जिसमें इनके ही पार्टी के पधाधिकारी लोग शामिल थे। 


सम्राट ने कहा कि, मेरा यह मांग था कि यदि कोई रिपोर्ट आया तो उस रिपोर्ट को सार्वजनिक करना चाहिए था। इसी के आधार पर नया नोटिफिकेशन करना चाहिए था। इसके साथ ही इस रिपोर्ट के आधार पर किस जाती को जोड़ा गया, किस बिरादरी को हटाया गया और इस कारणों से हटाया गया, यह सबकुछ सार्वजनिक करना चाहिए था। इसलिए यह एक तरफ से बिहार कि जनता और अतिपिछड़ों के साथ बड़ा धोखा है। इस धोखा में नीतीश कुमार का पूरा हाथ है। 


वहीं, इसके जवाब में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के  प्रवक्ता  दानिश रिजवान ने कहा कि, भाजपा के लोग नहीं चाहते हैं कि बिहार में पिछड़ें,अतिपिछड़े के लोग को स्थानीय निकाय में आरक्षण मिले। लेकिन, मैं उनको बता देना चाहता हूं कि,बिहार में पिछड़ें और अतिपिछड़े का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता है। भाजपा के नेताओं में जितनी हैसियत और ताकत है सभी लगा लें, लेकिन कोई माई का लाल नगर निकाय चुनाव को नहीं रोक सकता है।


गौरतलब हो कि, बिहार में  नगर निकाय चुनाव के नए तारीखों का ऐलान कर दिया गया। इसके तहत पहले चरण का मतदान 18 दिसंबर और दुसरे चरण का मतदान 28 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं, पहले चरण का परिणाम 20 दिसंबर को और दुसरे चरण का 30 दिसंबर को आएगा। इसके पहले यह चुनाव पहले 10 और 20 अक्टूबर को होना था। लेकिन, पटना हाईकोर्ट के 4 अक्टूबर को आए आदेश के बाद चुनाव प्रक्रिया और तैयारी में संशोधन की जरूरत को देखते हुए निकाय चुनाव की वोटिंग को स्थगित कर दिया था।