ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर

Home / news / नागालैंड में RJD ने उतारा उम्मीदवार : सेंकथुंग जैमी को मिला पहला टिकट,...

नागालैंड में RJD ने उतारा उम्मीदवार : सेंकथुंग जैमी को मिला पहला टिकट, 6 सीटों पर लड़ेगा चुनाव

04-Feb-2023 09:33 AM

By First Bihar

PATNA : खुद को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की कवायद में जुटी राजद ने अब नागालैंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने यहां सनीस विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पार्टी के सुप्रीमों लालू यादव और सर्वमान्य नेता तेजस्वी यादव ने इस विधानसभा सीट पर सेंकथुंग जैमी को अपना प्रत्याशी बनाया है। 


दरअसल, नागालैंड प्रदेश चुनाव अभियान समिति की बैठक के बाद राजद ने पहला टिकट सेम्बल देते हुए सेंकथुंग जैमी को 39, सनीस विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद खुद इनसे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने फ़ोन से बातचीत की और  प्रत्याशी  घोषित होने की बधाई भी दी। तेजस्वी ने कहा कि, आप चुनाव को मजबूती से लड़िए और अपनी जीत सुनिश्चित कीजिए।


मालूम हो कि, राजद के तरफ से आयोजित इस बैठक में नागालैंड के प्रभारी-सह-बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव, नागालैंड राजद महिला सेल की अध्यक्षा हिटोली रेगना, नागालैंड राजद के प्रदेश महासचिव विलियम वत्सा, नागालैंड राजद के युवा अध्यक्ष किएझे सोहे पटना राजद के अध्यक्ष महताब आलम, राजद के प्रदेश महासचिव बल्ली यादव, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके बाद  यह निर्णय लिया गया है।  इसके साथ ही पार्टी ने जल्द ही नागालैंड के अन्य सीटों पर भी  प्रत्याशियों की घोषणा करने वाली है। 


आपको बताते चलें कि, राजद नागालैंड विधानसभा चुनाव में 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यहां आगामी 27 फरवरी को  60 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसको लेकर 31 जनवरी को अधिसूचना जारी कर दी गई है और नामांकन की आखिरी तारीख 7 फरवरी तय की गई है। इस बीच अब खुद को राष्ट्रीय पार्टी बनाने की जद्दोजहद में लगी राजद ने यहां 6 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। इसको लेकर पार्टी ने अपना पहला प्रत्याशी घोषित कर दिया है।