ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में मुजफ्फरपुर पहुंचे मुकेश सहनी, बोले- निषाद आरक्षण...

महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में मुजफ्फरपुर पहुंचे मुकेश सहनी, बोले- निषाद आरक्षण हमारा संकल्प

25-Apr-2024 05:22 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी गुरुवार को वैशाली से राजद प्रत्याशी मुन्ना शुक्ला और मुजफ्फरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद के समर्थन में मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी महागठबंधन के साथ चुनावी मैदान में है। 


मुजफ्फरपुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि हम सब मिलकर बिहार की सभी 40 की 40 सीट महागठबंधन की झोली में देने के लिए प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद से कभी भी किसी प्रकार के विवाद से इंकार करते हुए सहनी ने कहा कि ये पहले भाजपा में थे अब कांग्रेस में हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें भाजपा इस बार टिकट नहीं दी। 


मुकेश सहनी ने कहा कि हमारा संकल्प निषाद आरक्षण है और इसी मिशन को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हमलोग मजबूती से एनडीए के साथ मुकाबला कर रहे है। भाजपा कभी भी नहीं चाहती कि गरीब, पिछड़ा आगे बढ़े। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मिशन में कई लोग साथ आए और बिछड़ गए, लेकिन मैं तो अपने समाज के लिए संघर्ष करता रहूंगा। आरक्षण भाजपा को देना है, लेकिन वह नहीं दे रही इस कारण हमारी पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन नहीं हुआ।