ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / मुजफ्फरपुर में कौवे की मौत से हड़कंप, कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू...

मुजफ्फरपुर में कौवे की मौत से हड़कंप, कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत में लोग

24-Apr-2020 08:30 AM

MUZAFFARPUR: कोरोना संकट के बीच मुजफ्फरपुर के लोग बर्ड फ्लू की आशंका से दहशत में हैं. मुजफ्फरपुर के सीकरा पंचायत और फिरोजाबाद में गुरुवार को 22 मृत कौवे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. 

आनन-फानन में ग्रामीणों ने इसकी सूचना वेटनरी डॉक्टर को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचे डॉक्टर की टीम ने मृत कौवे की जांच की है. भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों को एक जगह एकत्रित कर दो का सैंपल लिया गया है और 16 का स्वाव लेकर कोलकाता के लैब में  भेज दिया गया है.

वहीं प्रोटोकॉल को मेंटेन करते हुए सभी मृत कौवे  को गड्ढे में डिस्पोज  करते हुए ऊपर से सैनिटाइज किया गया है. बर्ड फ्लू से मरने की आशंका कम है, पर कुछ दूर स्थित एक पोलट्री फॉर्म की भी जांच की गई है. आशंका है कि किसी ने कुत्ते को मारने के ख्याल से मछली के अवशेष में जहर मिलाकर सड़क किनारे फेंक दिया होगा, जिसे कोवे ने खाया होगा और जहर खाने से सभी की मौत हो गई है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सभी कोवे की मौत सुबह के 10:30 से 11:30 के बीच हुई है.  जिसके बाद से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है.