पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
20-Nov-2023 08:55 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के क्लब रोड स्थित MDDM कॉलेज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक चलती कार में अचानक आग लग गयी। जिसके बाद बीच सड़क पर कार धू-धूकर जलने लगी।
इस दौरान दो सगे भाई जो कार में बैठे हुए थे दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने फायर बिग्रेड को फोन लगाया जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार में लगी आग पर काबू पाया।
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों के पहुंचने के बाद आग पूरी तरह बुझाया जा सका। कार के मालिक की पहचान काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नया टोला निवासी अतुल शरण के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि कार MDDM कॉलेज के पास साइड में लगी हुई थी। वे अपने भाई सुमित के साथ कार से घर जा रहे थे तभी अचानक कार में आग लग गयी दोनों भाई चलती कार से कूद गये जिसके कारण दोनों की जान बची।