मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
25-Apr-2024 07:01 AM
By First Bihar
SASARAM: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले उन्हें भाजपा के टिकट से हाथ धोना पड़ा उसके बाद अब जब वो निर्दलीय मैदान में हैं तो आदर्श आचार संहिता उलंघन मामले में बड़ी शिकायत दर्ज हुई है। इसके बाद उनकी मुश्किलें थोड़ी बढ़ती हुई नजर आ रही है।
दरअसल, बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पवन सिंह के खिलाफ रोहतास जिले में पांच जगहों पर एफआईआर दर्ज हुई है। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है।
जानकारी हो कि काराकाट लोकसभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया। उनके रोड शो में एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं और उनके बीच दूरी भी कम थी। जबकि अधिकतम पांच गाड़ियों की ही इजाजत थी।
पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के खिलाफ अकोढ़ीगोला, बिक्रमगंज, काराकाट, संझौली और राजपुर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम के निर्देश पर ये प्राथमिकी दर्ज की गईं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दनवार गांव से अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया था। अकोढ़ीगोला सीओ निधि ज्योत्सना और बिक्रमगंज सीओ रजत कुमार वर्मा की लिखित शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
पवन सिंह पर आरोप है कि 23 मार्च को रोड शो के दौरान उन्होंने परमिशन से ज्यादा वाहनों का इस्तेमाल किया। साथ ही भोजपुरी सुपरस्टार ने हूटर का भी उपयोग किया, जो कि प्रतिबंधित है।
बताते चलें कि, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था। मगर बाद में उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया और बागी होकर काराकाट से निर्दलीय ताल ठोक दी। हालांकि, बीजेपी फिलहाल उन्हें मनाने में जुटी है। उनके सहयोगी मनोज तिवारी ने इसको लेकर कल बयान भी दिया था।