ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मुश्किलों में फंसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, महिला आयोग में दर्ज हुई शिकायत; जानिए...

मुश्किलों में फंसे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, महिला आयोग में दर्ज हुई शिकायत; जानिए क्या है पूरा मामला

19-Jul-2023 03:13 PM

By First Bihar

DESK : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अक्सर अपनी बातों को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। पिछले दिनों इन्होंने ग्रेटर नोएडा में भागवत कथा के दौरान महिलाओं को लेकर जो बयान दिया था, उस पर विवाद हो गया है। जिसके बाद अब धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ इसी मामले को लेकर महिला आयोग में शिकायत की गई है। 


दरअसल, बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आजाद अधिकार सेना नाम की एक संगठन के तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई। राष्ट्रीय महासचिव नूतन ठाकुर ने बाबा बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है। इसमें यह आरोप लगाया गया है कि धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित भागवत कथा के दौरान महिलाओं के लिए अपशब्द कहे, जिसकी वजह से भारत की महिलाएं अपने आप को लज्जित और अपमानित महसूस कर रही हैं। 


इसके साथ ही आजाद अधिकार सेना नाम की महासचिव नूतन ठाकुर ने यह दावा किया है कि, धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद से सोशल मीडिया पर मीम बनाकर महिलाओं के लिए तमाम प्रकार की अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि, 'धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में अपनी कथा के दौरान कहा कि जिन महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं है, उनके बारे में हम समझते हैं कि यह प्लॉट अभी खाली है।’’ 


इधर,ठाकुर ने कहा कि एक महिला की तुलना प्लॉट से किया जाना और महिलाओं के संबंध में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी किया जाना अनुचित है। साथ ही यह महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग से इन तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए फौरन कार्रवाई करे। आपको बताते चलें कि, बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने ग्रेटर नोएडा में सात दिवसीय भागवत कथा की थी, जिसका समापन गत शनिवार को हुआ था।