ब्रेकिंग न्यूज़

आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम

Home / news / 'मुसलमानों को समय आने पर मालूम चलेगा क्या -क्या रोका जाएगा ...', बिहार...

'मुसलमानों को समय आने पर मालूम चलेगा क्या -क्या रोका जाएगा ...', बिहार सरकार के मंत्री ने कहा - वफ्फ बोर्ड में संसोधन नहीं, सीधे खत्म करने की जरूरत

25-Nov-2024 01:36 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार और देश के अंदर आज से शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो गई है। इस बार देश के अंदर वफ्फ बोर्ड में संसोधन को लेकर बिल लाया जाएगा। इस बात को लेकर काफी राजनीतिक गलियारों में काफी गहमागहमी का माहौल देखने को मिल रहा है। जहां विपक्ष इसको लेकर पुरजोर तरीके से विरोध कर रहीहै। रो इस बीच अब बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। बिहार सरकार के मंत्री ने साफ़ तौर पर कह दिया है कि वफ्फ बोर्ड में संसोधन की नहीं बल्कि सीधे खत्म करने की जरूरत है। 


दरअसल, बिहार सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री और भाजपा के विधायक नीरज कुमार बब्लू ने वफ्फ बोर्ड बिल को लेकर कहा कि मेरा तो कहना है कि इस बिल में संसोधन की कोई जरूरत ही नहीं है बल्कि इसे तत्काल खत्म कर देना चाहिए। वक्फ बोर्ड फर्जी है, इसमें संशोधन की जरूरत नहीं है। तत्काल इसे खत्म करना चाहिए। 


इसके आगे नीरज बब्लू ने कहा कि जो लोग आज नमाज को लेकर चिंता जाता रहे उन्हें वक्त आने पर मालूम चल जाएगा कि क्या कुछ रोका जाएगा। अभी इसको लेकर कुछ नहीं कहना है। फिलहाल इतना ही कहना है कि हमें इंतजार है कि वक्फ बोर्ड को लेकर क्या फैसला होता है? उसके बाद बिहार में इसे खत्म किया जाएगा। 


इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान का भी समर्थन करते हुए कहा कि यह सही बात है कि अल्पसंख्यक एनडीए को वोट नहीं करते हैं इसके बावजूद नीतीश कुमार के राज में मुसलमान सुरक्षित हैं। मुझे तो यह लग रहा है कि अब सरकार को विकास योजनाएं भी अब धर्म को ध्यान में रखकर बनाना पड़े। 


गौरतलब हो कि  बिहार विधानसभा की चारों सीटों (तरारी, रामगढ़, इमामगंज और बेलागंज) पर हुए उपचुनाव में NDA की बड़ी जीत के बाद केंद्रीय मंत्री व मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुसलमान JDU को वोट नहीं देता है। जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुग़ालते में न रहिएगा पहले भी मुसलमान जेडीयू को वोट नहीं देते थे अभी भी नहीं देते हैं। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अच्छी तरह जानते हैं। उनकों यह बात पता है कि कौन उन्हें वोट देता है और कौन नहीं देता है? नीतीश कुमार सिर्फ बिहार के बारे में सोचते हैं। 


इधर, पीएम मोदी ने वफ्फ बोर्ड को लेकर कहा है कि वक्फ बिल को लेकर भाजपा का रुख साफ है। महाराष्ट्र चुनाव में जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी ने अपने भाषण में वक्फ बोर्ड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संविधान में वक्फ बोर्ड का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वक्फ को देश की संपत्तियां सौंप दीं।