ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / ब्लॉक ऑफिस में काम करने के बदले शराब पी रहे स्टाफ, शराबबंदी कानून...

ब्लॉक ऑफिस में काम करने के बदले शराब पी रहे स्टाफ, शराबबंदी कानून का कर्मचारी उड़ा रहे धज्जियां

13-Aug-2020 07:23 AM

By SONU SHARAMA

MUZAFFARPUR: बिहार में सरकार के अधीन कार्य करने वाले कर्मी ही शराब बंदी का मखौल उड़ा रहे हैं. कर्मी सरकारी कार्यालय में जाम छलकाते है. मुशहरी प्रखंड अंचल कार्यालय के अंदर शराब पिते एक तस्वीर जिला में तेजी से वायरल हो रही है.

वायरल तस्वीर में टेबल पर डिस्पोजल गिलास रखे हुए है. एक गिलास में शराब के पैग की कुछ अंश भी बचे हुए है. वायरल तस्वीर के बारे में जानकारी मिल रही है की चेक शर्ट में दाहिनी तरफ जो शख्स बैठा है, वह रविश शाही हैं. जो ब्लॉक कॉर्डिनेटर के पद पर कार्यरत है.

बता दें कि एक तस्वीर वायरल होने के बाद एक वीडियो भी वायरल हो गया है. वायरल वीडियो किसी समारोह का है.जिसमे रविश शाही बार बाला के पीछे स्टेज पर नजर आ रहे है. शराब के साथ की तस्वीर गुरूवार की बताई जा रही है. वहीं, बार बाला वाला वीडियो पुराना बताया जा रहा है. वायरल वीडियो पर मीडिया की टीम जब मुशहरी प्रखंड के बीडीओ से सवाल किया तो बीडीओ ने कहा की शराब पीने की बात प्रकाश में आयी है.जिसका फोटो वायरल हुआ है.मामले की जांच की जा रही है. जांच केक बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.