ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मुरैना में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, सुखोई-30 और मिराज-2000 फाइटर जेट...

मुरैना में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, सुखोई-30 और मिराज-2000 फाइटर जेट क्रैश

28-Jan-2023 11:49 AM

By First Bihar

DESK : मध्य प्रदेश में मुरैना में  बड़ी हवाई दुर्घटना हुई है। लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज-2000 क्रैश हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि ये हादसा मुरैना के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। 


इस घटना को लेकर, मुरैना के एसपी आशुतोष बागरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जेट विमान सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए थे। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि प्लेन में आसमान में ही आग लग गई थी और देखते ही देखते जलता हुआ फाइटर जेट गिर गया। घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे स्टेशन भी है। बताया जा रहा है कि फाइटर जेट ने आगरा से उड़ान भरी थी।

 

वहीं, हादसे के बाद वायुसेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बैठा दी है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की टीम यह जांच करेगी कि, क्या दोनों विमान आपस में टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं या फिर किसी और कारण से यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के दौरान सुखोई 30 में 2 पायलट थे जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। बताया जा रहा है कि 2 पायलट सुरक्षित हैं जबकि एयरफोर्स का एक हेलिकॉप्टर तीसरे पायलट की लोकेशन पर पहुंच रहा है।


इधर, इससे कुछ देर पहले ही यूपी के आगरा से उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्छैन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही है कि रिहाइशी इलाके में ये प्लैन क्रैश नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि भरतपुर में एक चार्टेड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।