मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
14-May-2024 02:03 PM
By First Bihar
PATNA : बीजेपी नेता की हत्या मामले में आरजेडी के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बीजेपी नेता सत्यनारायण सिन्हा मर्डर केस में रीतलाल यादव को बरी कर दिया है। हत्या के इस मामले में रीतलाल यादव समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर स्पीडी ट्रायल चलाकर मामले की सुनवाई की गई है।
दरअसल, 30 अप्रैल, 2003 को दानापुर की पूर्व बीजेपी विधायक आशा देवी के पति सत्यनारायण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दानापुर थानाक्षेत्र के जमालुद्दीन चक के पास लालू प्रसाद की तेल पिलावन-लाठी घुमावन रैली के दिन सत्यनारायण सिन्हा की हत्या के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया था।
तब इस हत्याकांड को लेकर रीतलाल यादव के ऊपर गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में आरजेडी नेता रीतलाल यादव और अन्य के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया था। मामला कोर्ट में पहुंचा और लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार कोर्ट ने इस हत्याकांड से रीतलाल यादव को बरी कर दिया।
दानापुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार रीतलाल यादव वर्ष 2010 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे। जिसमें आशा सिन्हा ने उन्हें हरा दिया था। रीतलाल दूसरे नंबर पर आए थे। लालू प्रसाद ने रीतलाल यादव को पार्टी का प्रदेश महासचिव बनाया था। इसके बाद रीतलाल ने जेल से ही दूसरी बार चुनाव लड़ा। बाद में आरजेडी ने उन्हें एमएलसी बना दिया। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में रीतलाल ने 15 हजार से अधिक वोटों से बीजेपी की आशा सिन्हा को हरा दिया और विधायक बन गए।