NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
01-Oct-2019 09:54 PM
By Saif Ali
MUNGER : पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से दो पिस्टल, कारतूस समेत कई लूट के सामन बरामद हुआ है. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा इलाके में कुछ दिनों पहले रात के समय कुछ लुटेरों ने घर में घुसकर घरवालों के साथ मार पीट कर 25 हजार नगद सहित लाखों का जेवर लूट फरार हो गए थे. जिसके बाद पीड़ितों ने घटना की जानकारी कासिम बाजार पुलिस को दी.
वारदात की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ गौरव मंगला ने के एएसपी हरिशंकर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच का जिम्मा दिया. जिसके बाद पुलिस ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा इलाके के हवाई अड्डे के पास छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि कासिम बाजार के बिंदवाड़ा इलाके में लूट की वारदात को इन लोगों द्वारा अंजाम दिया गया था. पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार कर लिया कि लूट की घटना में सभी शामिल थे.
जिसके बाद उनकी निशानदेही पर लूटा गया रुपया और जेवर बरामद कर लिया गया. 25 हज़ार रुपए नकद सहित लुटे गए जेवर का 54 हज़ार रुपया, कई एटीएम कार्ड, 7.65 एमएम की दो पिस्टल, 10 जिन्दा कारतूस, 6 मोबाइल फोन बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि सभी लुटेरे कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा इलाके के रहने वाले है.