Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
13-May-2024 05:07 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में इस बार राजद ने चुनकर उम्मीदवार खड़ा किया है। कई जघन्य हत्याकांडों के दोषी अशोक महतो ने खरमास में शादी की और लालू प्रसाद यादव ने अशोक महतो की पत्नी को राजद का टिकट दे दिया। लेकिन अब वही राजद मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में बूथ कब्जे की शिकायत कर रहा है। आज मुंगेर में वोटिंग थी और राजद ने शिकायत की है कि वहां की कुल 64 बूथों पर जेडीयू ने कब्जा कर लिया है।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है। इसमें जेडीयू समर्थकों द्वारा मुंगेर क्षेत्र के 64 बूथों पर कब्जा करने का आऱोप लगाया गया है। जगदानंद सिंह के पत्र में कहा गया है कि जेडीयू समर्थकों ने बड़हिया नगर पंचायत क्षेत्र के सभी बूथों पर कब्जा कर लिया है।
इसके साथ ही मोकामा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 200, 201, 202, 205, 207, 208, 209, 210, 211, 212, 213, 219, 221, 222, 223, 224, 225, 226, 227, 228, 229, 232, 233, 234, 235, 236, लखीसराय विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 236, 237, 238, 265, 266, 349, 392 और सूर्यगढ़ा विधान सभा के 157, 179 पर जदयू समर्थकों ने कब्जा कर लिया है और गरीब-कमजोर लोगो को मतदान करने नहीं दिया जा रहा है। राजद ने कहा कि प्रशासन से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। लिहाजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तत्काल अपने स्तर से इस मामले में कार्रवाई करें और लोगों को मतदान करने का अवसर दिलायें।
JDU ने कहा- यह हार की खीज है
उधर, जेडीयू ने सिरे से इन आरोपों को नकार दिया है। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ही गरीब और कमजोर लोगों की पार्टी है। बूथ कब्जा करने वाले ही शिकायत कर रहे हैं। एक दुर्दांत अपराधी की शादी कराकर टिकट से नवाजने वाले लोगों को जनता ने सिरे से नकार दिया है। बुरी तरह हार चुकी राजद अब अनर्गल प्रलाप करने में लगी है।