बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
09-Apr-2022 09:46 PM
DESK: गुजरात और मुंबई में कोरोना के XE वेरिएंट के मिलने के बाद बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में आज इस वेरिएंट का दूसरा केस मिला है। जिसे लेकर अब बिहार के हर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा।
ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट एसई का अब दूसरा केस मुंबई में मिला है। इसकी पुष्टि करते हुए बीएमसी ने बताया कि सांताक्रूज में 67 साल के बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। वे 11 मार्च को बड़ोदरा गये हुए थे जहां एक होटल में आयोजित मीटिंग में शामिल हुए थे। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। जब टेस्ट कराया गया तब XE वैरिएंट से संक्रमित पाएं गये। कोरोना के दोनों टीके लगवा चुके थे।
बता दें कि इससे पहले भी मुंबई में ही 50 साल की अफ्रीका की महिला XE से संक्रमित हुई थी। महिला ने भी कोरोना के दोनों टीके लगवा लिये थे। उनमें भी कोरोना का कोई लक्षण नहीं थे। वही गुजरात में भी 13 मार्च को एक शख्स की रिपोर्ट में एक्सई वैरिएंट की पुष्टि हुई थी। मुंबई और गुजरात में मिले कोरोना के नये वेरियेंट एक्सई के बाद बिहार में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के सिविल सर्जन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि देश के दो राज्यों में कोरोना के नये वेरियेंट मिले हैं। पहले भी मुंबई में केस मिलने के बाद देश के दूसरे हिस्सों में संक्रमण तेजी से फैला था।
प्रत्यय अमृत ने यह निर्देश दिया कि राज्य के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के प्रवेश और निकास के रास्तों पर आरटीपीसीआर जांच करायी जाये। इसके अलावा एंटीजन जांच भी कराए जाने का निर्देश अपर मुख्य सचिव ने सभी सिविल सर्जन को दिया। वही हीट वेव को लेकर भी अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया।