पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
30-Mar-2024 11:11 AM
By First Bihar
DESK: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर स्थित कालीबाग कब्रिस्तान में माफिया डॉन और सपा नेता मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मुख्तार के जनाजे में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। बिहार से सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा भी गाजीपुर पहुंचा और मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल हुआ।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार की रात हो गई थी।जेल में देर रात अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसको बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था।
मुख्तार के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम परिजनों को सौंप दिया था। गाजीपुर में शनिवार को मुख्तार अंसारी का जनाजा निकाला गया। प्रशासन की तरफ से सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई। मोहम्मदाबाद स्थिति कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गाजीपुर और मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है।
बिहार से भी मुस्लिम समुदाय के लोग मुख्तार अंसारी के जनाजे में शामिल होने के लिए गाजीपुर पहुंचे हैं। सीवान से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा भी मुख्तार के जनाजे में शामिल हुआ। बता दें कि मुख्तार अंसारी की तरह की कोरोना काल के दौरान जेल में बंद पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की मौत हो गई थी। शहाबुद्दीन की मौत का कारण कोरोना बताया गया था।
मुख़्तार अंसारी के जनाज़े में शामिल होने बिहार के बाहुबली शहाबुद्दीन का बेटे ओसामा भी पहुंचा #MukhtarAnsari #MukhtarAnsariDead #MukhtarAnsariDeath #MukhtarAnsariHeartAttack pic.twitter.com/bSTxwNPRzH
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) March 30, 2024