ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘कोई भी पार्टी निषाद वोट को नहीं कर सकती नजरअंदाज’, सहनी ने बताया...

‘कोई भी पार्टी निषाद वोट को नहीं कर सकती नजरअंदाज’, सहनी ने बताया किससे होगा VIP का गठबंधन

13-Mar-2024 04:24 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा है कि राजनीति में आज के वक्त में उनका जो मुकाम है, वह उन्होंने अपने दम पर बनाया है। वह उन्हें विरासत में नहीं मिली है।


मुकेश सहनी ने कहा है कि उन्होंने सड़क पर उतरकर संघर्ष किया। उद्देश्य केवल यही था कि निषाद समाज को आरक्षण मिले। देश के कई दूसरे राज्यों में निषाद समाज को आरक्षण मिल रहा है तो वह आरक्षण बिहार में क्यों नहीं मिल रहा है? तब जबकि देश एक है और संविधान एक है। सहनी कहा कि 2018 में हमने पार्टी बनाई और उसके बाद से कई चुनाव को लड़ा। पूरे बिहार में मेहनत करके हमने अपनी एक दुनिया और पहचान बनाई है। अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा केवल समाज की भलाई के लिए लगा दिया, उद्देश्य यही है कि समाज का भला है।


उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में मेरी पार्टी के लिए सीट मायने नहीं रखता है। हमारी बस एक ही चाहत है कि निषाद आरक्षण की मांग को स्वीकार किया जाए। एक तरफ एनडीए है तो दूसरी तरफ इंडी ब्लॉक। इन दोनों में से जिस किसी को भी निषाद समाज का वोट चाहिए उसे निषाद आरक्षण को स्वीकार करना होगा। जो भी इस पर सहमति देगा, मैं उसके साथ जाऊंगा। 


मुकेश सहनी ने कहा कि बगैर आरक्षण पर बात किये किसी के साथ समझौता नहीं होगा। हमारे मुद्दे पर अभी गोल-गोल सहमति की बात सामने आ रही है लेकिन स्पष्ट रूप से भी कुछ नहीं कहा जा रहा है। मुकेश सहनी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन को छोड़कर के एनडीए के साथ चले आने के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आ चुका है लेकिन इतना बड़ा भी बदलाव नहीं आया है, जिसमें निषाद समाज के मतों को अनदेखा किया जा सके।