ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

‘भाजपा चाहती है कि पिछड़ा और गरीब का बेटा गुलाम बना रहे’ : मुकेश सहनी का BJP पर बड़ा हमला

‘भाजपा चाहती है कि पिछड़ा और गरीब का बेटा गुलाम बना रहे’ : मुकेश सहनी का BJP पर बड़ा हमला

29-Apr-2024 04:55 PM

By First Bihar

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को सारण में राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के नामांकन पत्र भरने के बाद एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का संविधान आज खतरे में आ गया है। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है।


मुकेश सहनी ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि जबतक पिछड़ा वर्ग का एक भी बच्चा है, तबतक यह संविधान न कोई समाप्त कर सकता है और न ही बदल सकता है। मुकेश सहनी ने सारण के अलावा खगड़िया और वैशाली में भी चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने लोगों को बताया कि आज अगर एक मछुआरा का बेटा यहां मंच पर भाषण दे रहा तो यह संविधान की ताकत है और इसी संविधान को बदलने की साजिश की जा रही है।


सहनी ने कहा कि भाजपा आज जनता द्वारा चुने गए एमएलए, एमपी को खरीदकर उस सरकार को गिरा दे रही है, जिसे जनता बनाती है। क्या यही लोकतंत्र है? उन्होंने इसे जनता का भी अपमान बताया और कहा कि आज दो राज्यों के मुख्यमंत्री जेल में हैं। 


उन्होंने कहा कि भाजपा का काम ही रह गया है कि चंदा दो हम धंधा देंगे। चंदा नहीं दोगे तो जेल में डाल देंगे। यही आज इनका काम रह गया है। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि गरीबों की सरकार बनाइए, जो गरीबों का कल्याण कर सके। भाजपा नहीं चाहती है कि गरीब का बेटा आगे बढ़े। भाजपा चाहती है कि पिछड़ा, गरीब का बेटा पांच किलो अनाज के लिए उनका गुलाम बना रहे।