ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी

Home / news / ‘भाजपा RSS का मुखौटा, वह कभी नहीं चाहती कि आरक्षण बरक़रार रहे’ :...

‘भाजपा RSS का मुखौटा, वह कभी नहीं चाहती कि आरक्षण बरक़रार रहे’ : VIP चीफ मुकेश सहनी का अटैक

10-May-2024 05:58 PM

By First Bihar

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने शुक्रवार को तूफानी चुनावी दौरा किया है। उन्होंने झारखंड के गढ़वा, हुसैनाबाद और बिहार के बक्सर, समस्तीपुर और दरभंगा में आयोजित चुनावी सभाओं में आरक्षण को लेकर भाजपा को घेरा। कहा कि भाजपा आरएसएस का मुखौटा है। भाजपा के पीछे आरएसएस है और आरएसएस कभी नहीं चाहता कि गरीबों और पिछड़ों का आरक्षण मिले। 


मुकेश सहनी ने आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जो पहले हमलोगों का छुआ पानी भी नहीं पीते थे। उन्होंने इस चुनाव को बड़ी लड़ाई बताते हुए कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। सभी संस्थाओं का निजीकरण किया जा रहा है। जब संस्थाएं नहीं होगी तो आरक्षण समाप्त हो जाएगा। 


उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा से लड़ाई लड़ने वाले ऐसे लोग पूरे देश मे होने चाहिए। इन्होंने भाजपा से लड़ाई लड़ी है। इस कारण इन्हें जेल भेज दिया गया है। 


सहनी ने कहा कि आज पैसे के बल पर एमएलए, एमपी खरीदे जा रहे हैं। गरीबों की आवाज उठाने वाले या भाजपा के खिलाफ बोलने वालों को जेल में डाल दिया जा रहा है या उन्हें परेशान किया जा रहा है। हमारे भी चार विधायक खरीद लिए गए और हमें सरकार से भी बाहर कर दिया गया। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि गरीबों की सरकार बनेगी तभी गरीबों का कल्याण होगा। 


news image


news image


news image


news image