ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / गिरिराज का तंज, किसानों के बहाने रोजगार तलाश रहे तेजस्वी, जनता ने...

गिरिराज का तंज, किसानों के बहाने रोजगार तलाश रहे तेजस्वी, जनता ने कर दिया है बेरोजगार

05-Dec-2020 02:41 PM

By SONU KUMAR

NAWADA : नवादा पहुंचे केंद्रीय मेंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में नई सरकार का गठन हुआ है और बिहार में 15 साल के एनडीए के शासन काल में काफी विकास हुआ है.  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आने वाले समय में विकास की गति को और तेज किया जाएगा.

इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि  विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है. विपक्ष मुद्दा विहिन है इसलिए किसान का मुद्दा उठा रहे हैं.बिहार की जनता ने तेजस्वी को बेरोजगार बना दिया है, इसलिए रोजगार की तालाश में  किसानों का मुद्दा लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.

जब यूपीए की सरकार थी और उस वक्त लालू यादव भी सरकार में थे तब  उस समय किसानों के लिए एमएसपी नही बढ़ाया गया, किसानों के लिए कुछ नही किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के लिए समर्पित है, छह साल के अंदर किसानों के लिए 40 से 70 फीसदी एमएसपी में बढ़ोतरी की गई. आज किसानों को आसानी से यूरिया मिलता है. किसान को छह हजार रुपये मिलते हैं.  मोदी की सरकार में किसानों के साथ-साथ हर क्षेत्र में काफी विकास हुआ है. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए,विपक्ष किसानों के मुद्दे पर राजनीति कर रही है.