श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
11-Sep-2022 02:12 PM
DESK: जब विभाग ने एक बुजुर्ग को कागजों पर मृत घोषित कर दिया और ऐसा कर उनका पेंशन भी बंद कर दिया तब खुद को जिंदा साबित करने के लिए उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने बैंड-बाजा और बारात निकाल खुद रथ पर सवार होकर सरकार दफ्तर पहुंच गये और अधिकारियों से कहा कि थारा फूफा अभी जिंदा है।
हम बात हरियाणा के रोहतक निवासी 102 वर्षीय बुजुर्ग दुलीचंद की कर रहे हैं। जिनका पेंशन अधिकारियों ने यह बता बंद कर दिया है कि दुलीचंद अब इस दुनियां में नहीं है। मार्च से पेंशन बंद है। ऐसा करने के बाद दुलीचंद खुद को जिंदा बताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया।
गांधरा गांव निवासी दुलीचंद खुद दुल्हे राजा की तरह रथ पर सवार हो गये और बैंड बाजा के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए सरकारी कार्यालय पहुंच गये और अधिकारियों से बंद पेंशन को चालू कराने की मांग करने लगे। उनके हाथ में जो तख्ती था उस पर लिखा था कि थारा फूफा अभी जिंदा है।
दुलीचंद दूल्हे की तरह नोटों की माला पहन रखे थे। मानसरोवर पार्क से नहर विश्राम गृह तक बारात निकाली गयी और राज्य सरकार से पेंशन फिर से चालू करने की मांग की गयी।
खुद आम आदमी पार्टी के हरियाणा इकाई के पूर्व प्रमुख नवीन जयहिंद भी बारात में शामिल थे। 102 वर्षीय दुलीचंद का साथ देने के लिए कई लोग भी हाथ में तख्तियां लेकर शामिल हुए और मार्च के बंद दुलीचंद के पेंशन को फिर से चालू करने की मांग की।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...