ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / मोदी सरकार पर फिर बरसे सत्यपाल मलिक, कहा-इस्तीफा जेब में रखता हूं

मोदी सरकार पर फिर बरसे सत्यपाल मलिक, कहा-इस्तीफा जेब में रखता हूं

08-Sep-2022 09:37 PM

DESK: मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। कहा कि जब तक एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं मिलेगा तब तक किसानों की समस्याएं कम नहीं होगी। अब यदि एमएसपी पर बात नहीं मानी गयी तो किसान और सरकार के बीच बड़ी लड़ाई होगी और इस लड़ाई में हम भी शामिल होंगे क्योंकि इस्तीफा हम जेब में रखते हैं। 


बता दें कि एमएसपी को लेकर बीते दिनों भी उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि एमएसपी क्यों नहीं लागू किया जा रहा है। यह कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक दोस्त अडानी है जो पांच साल में एशिया का सबसे मालदार व्यक्ति बन गया है। 


गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा कि यदि एमएसपी लागू नहीं हुआ तो एक बार फिर किसान और सरकार के बीच लड़ाई होगी। किसानों को ना ईडी भेजकर डरा सकोंगे ना इनकम टैक्स वालों को ही भेजकर कुछ कर पाओंगे। किसानों की हालत पहले से ही खराब है इसलिए अब किसान लड़ेगा और अपना हक हासिल करेगा।