Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
10-May-2024 09:58 AM
By First Bihar
PATNA : पीएम मोदी दो दिनों तक बिहार में ही प्रवास करने वाले हैं। ऐसे में पीएम के इस दौरे को लेकर राजनीति तापमान बढ़ गया है। इसकी वजह यह है कि पीएम का यह दौरा राजनीतिक रूप से खास तो है ही, इसके साथ ही यह व्यक्तिगत रूप से भी खास है। इसकी वजह यह है कि बिहार आने के बाद पीएम मोदी का मुख्य फोकस महागठबंधन पर रहने वाला है। लिहाजा, अब महागठबंधन ने भी इसकी काट तैयार कर ली है। महागठबंधन की तरफ से सभी पार्टियों के शीर्ष नेताओं का महाजुटान पटना में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले होने जा रहा है।
दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 मई को पटना में इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ एनडीए को भी घेरेंगे। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी और भाकपा (माले) के महासचिव दीपशंकर भट्टाचार्य के साथ पटना में मीडिया से बात करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार खड़गे का बिहार में यह दूसरा चुनावी दौड़ा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का 11 से 13 मई तक बिहार में 3 दिनों तक कई चुनावी सभाएं करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी का दूसरी बार बिहार में चुनावी कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन पार्टी नेताओं का कहना है कि जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी बिहार में चुनावी जनसभाएं होंगी।
बताते चलें कि बिहार में महागठबंधन के तहत कांग्रेस मात्र 9 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। इनमें केवल भागलपुर में ही राहुल गांधी की जनसभा हुई है। जहां दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान संपन्न हों चुका है। दूसरे चरण में कांग्रेस के खाते की तीन सीटों पर चुनाव हो जाने के बाद उसकी दावेदारी चौथे चरण में समस्तीपुर लोकसभा सीट पर है। यहां जो कैंडिडेट मैदान में हैं, वे पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
इसके बाबजूद यहां राहुल गांधी या प्रियंका गांधी की कोई जनसभा बिहार नहीं होने वाली है। इसके बाद 5वें चरण में कांग्रेस मुजफ्फरपुर में चुनाव लड़ रही है। पहले ऐसी संभावना थी कि यहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बिहार में कई जनसभाएं हो सकती हैं। लेकिन अब यहां राहुल गांधी के आने की संभावना न के बराबर है।