Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
05-May-2024 09:54 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जब चुनाव आता है तब पुलवामा में हमला होता है। नौजवान शहीद हो जाते है। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ऐसा नहीं होता। तेजप्रताप ने आगे कहा कि मोदी जी की वजह से जवान शहीद होते हैं।
पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी बहन मीसा भारती के साथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग में शामिल होने के लिए तेजप्रताप यादव आए हुए थे। यह बैठक बेली रोड स्थित लालू गौशाला में हुई जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए यह बातें कही। तेजप्रताप ने कहा कि जहां-जहां मोदी जी जा रहे हैं वहां-वहां विरोध हो रहा है लेकिन इंडिया महागठबंधन की जीत तय है। मीसा भारती को भारी मत से जीताकर पाटलिपुत्र की जनता लोकसभा भेजेगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी जैसा झूठा पार्टी कोई नहीं है। जब चुनाव आता है तब पुलवामा में हमला होता है। नौजवान शहीद हो जाते है। जब चुनाव खत्म होता है यह सब बंद हो जाता है। मोदी जी केवल लोगों को लड़वाने का काम करते हैं और हिन्दू मुसलमान कराते रहते हैं। तेजप्रताप ने कहा कि शहीद किनके वजह से हुए ये मोदी जी की वजह से हुआ है। नहीं तो पहले कहां कोई शहीद होता था।
पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि आरजेडी माफिया की पार्टी है इस पर तेजप्रताप ने जवाब देते हुए कहा कि कौन माफिया है और कौन डॉन है यह बिहार की जनता ही बताएगी। तेजप्रताप ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है और बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।