ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / मोदी जी पहले विदेश यात्रा पर रहते थे अब देश की यात्रा पर...

मोदी जी पहले विदेश यात्रा पर रहते थे अब देश की यात्रा पर हैं, भाकपा माले ने कहा..इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, जनता मांग रही हिसाब

07-Mar-2024 05:09 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर यात्रा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री विदेश की यात्रा में व्यस्त थे लेकिन लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही वो देश के अलग-अलग क्षेत्रों में घूम रहे हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता पिछले दस का हिसाब उनसे मांग रही है। मोदी हिसाब नहीं दे रहे हैं। 


इतना ही नहीं दीपांकर ने कहा कि प्रधानमंत्री जिस परिवारवाद की बात कर रहे हैं, अगर वास्तविकता देखी जाए तो प्रधानमंत्री का असली परिवार उनके उद्योगपति मित्र हैं। खासकर उन्होंने अंबानी और अदानी के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी के परिवार के लोग यही हैं। 


बता दें कि आज सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले का नागरिक सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें बिहार में विधायकों के पाला बदलने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों के साथ चर्चा हुई। कार्यक्रम में I.N.D.I.A. के कई विधायकों के अलावे नेता मौजूद थे।